फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से आईटीबीपी जवान की मौत

विज्ञापन
crime news
जम्मू। शहर के नरवाल स्थित वन भवन में रुके आईटीबीपी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से मौत हो गई। हिमाचल के ऊना जिले का रहने वाला यह जवान पांच अगस्त के बाद से जम्मू कश्मीर पहुंची सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियों में शामिल आईटीबीपी बटालियन में तैनात था। अतिरिक्त कंपनियों की तैनात अनुच्छेद 370 हटाए जाने से उपजे हालात को नियंत्रण में रखने के लिए की गई है। मृतक का नाम एएसआई जसवंत सिंह है। शुक्रवार दोपहर को अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। जसवंत दिन को ड्यूटी पर ही था। गोली चलने की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे तो जसवंत खून से लथपथ पड़ा मिला। इसकी सूचना अधिकारियों को भी दी गई। जसवंत को घटना के बाद जीएमसी में पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को ही पोस्टमार्टम कर शव अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed