फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news,jammu news,CRIME BRANCH

फर्जी पीआरसी बनाने के आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
crime news,jammu news,CRIME BRANCH
जम्मू। कोर्ट ने फर्जी पीआरसी (परमानेंट रेजिडेंट सर्टिफिकेट) बनाने के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। क्राइम ब्रांच जम्मू ने आरोपी मनजीत सिंह निवासी ईक्यू-54 पंचबाग, जालंधर (पंजाब) के खिलाफ केस दर्ज किया था। जम्मू-कश्मीर की आवासीय स्थिति का दावा करने के लिए आरोपी ने फर्जी पीआरसी बनवा लिया था।
विज्ञापन

2003 में क्राइम ब्रांच जम्मू में आरोपी पर मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ आरोप साबित होने पर उसके खिलाफ सीजेएम जम्मू के न्यायालय में सितंबर 2006 में आरोप पत्र पेश किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अभियुक्त को पेशी के लिए बुलाया, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत याचिका दायर की। आरोपी लगातार स्थान बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। सत्र न्यायाधीश जम्मू ने क्राइम ब्रांच की आपत्ति के बाद जमानत नामंजूर कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह प्रावधान उन व्यक्तियों के लिए नहीं है, जिनके पास कानून का कोई सम्मान नहीं है और उन्हें अपनी सुविधा के लिए खुद को कानून के शिकंजे से दूर रहने के लिए इस तरह करना पड़ रहा है। कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed