{"_id":"6920d9f53c7a95988005e312","slug":"crime-news-jammu-news-c-336-1-ja11002-101543-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोरी का आरोपी थाने से फरार, चिनाैर में किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोरी का आरोपी थाने से फरार, चिनाैर में किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
बेहोशी का बहाना बनाकर हवालात से बाहर निकला आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। छन्नी थाने से चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस की निगरानी में फरार हो गया। आरोपी दीपक कुमार निवासी कालका कॉलोनी इन दिनों त्रिकुटा नगर की बागड़ मंडी में रह रहा था। उसे पुलिस ने हाल में चिनौर क्षेत्र से चोरी के गहनों और नकदी सहित गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह आरोपी दीपक ने पुलिस कर्मियों से स्वास्थ्य बिगड़ने और घबराहट होने पर कुछ देर बाहर निकलकर बैठने की अनुमति मांगी।
उसकी हालत को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। कुछ देर तो वह बेहोशी का नाटक करता रहा। जैसे ही उसने निगरानी ढील को आंका तो मौका पाते ही बाहर की तरफ दौड़ा और दीवार फांदकर भाग निकला। आनन फानन थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने सभी संबंधित चौकियों और थानों के सूचित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दी।
आरोपी दीपक पर 16 अक्तूबर को दोमाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा नगर में एक घर की खिड़की से अंदर घुसकर चोरी करने का आरोप है। वह लगभग 4.84 लाख रुपये नकद और करीब दो तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे चिनौर इलाके से चोरी का सामान और नकद सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ के लिए दीपक को बठिंडी पुलिस ने कुछ दिनों के लिए हिरासत में रखा। हाल में छन्नी थाने में उससे पूछताछ की जा रही थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए जुटी हुई है। इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
-
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गंभीरता से जांच चल रही है और कारणों का पता लगाया जा रहा है।
-अजय शर्मा, एसपी साउथ