{"_id":"68eac81f24e07dd1610b9e27","slug":"crime-news-jammu-news-c-336-1-ja11002-101352-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परिवार ने रिश्ता ठुकराया तो किशोर की ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परिवार ने रिश्ता ठुकराया तो किशोर की ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बठिंडी के जलालाबाद इलाके में शुक्रवार रात को 13 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक मोहम्मद जुबेर बठिंडी के रहीमाबाद में परिवार (रोहिंग्या) के साथ रह रहा था। मूलत: परिवार म्यांमार का रहना वाला है। इस मामले में आरोपी पकड़ा गया है।
आरोपी ने मृतक की बहन के लिए रिश्ता भेजा था जिसे परिवार ने मना कर दिया था। इससे गुस्साए आरोपी ने जुबेर का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी भी रोहिंग्या है। शुक्रवार को जुबेर अपने एक पड़ोसी के साथ घर से निकला था लेकिन देर शाम तक जब वापस नहीं लाैटा तो परिवार वालों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। इस दौरान परिवार वालों ने पड़ोसी मंसूर आलम से भी पूछा पर उसने कुछ नहीं बताया। परिवार आसपास के लोगों से पूछते हुए जलालाबाद पहुंचा वहां झाड़ियों में नाले के किनारे जुबेर को अचेत अवस्था में गिरा हुआ पाया। तुरंत बठिंडी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर को जीएमसी जम्मू पंहुचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी को देर शाम दबोच लिया। मृतक के पिता गफ्फूर के अनुसार जुबेर छठी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसी मंसूर आलम घर से बुलाकर जुबेर को ले गया था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसे ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन
मृतक के पिता का कहना है कि लगभग रात नौ बजे जब जुबेर झाड़ियों में मिला तो उसके गले में बेल्ट जैसा कुछ लिपटा हुआ था जिससे ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कर फेंक दिया है। परिवार का आरोप है उनके पड़ोसी ने ही बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने छन्नी थाने में मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ शैजान भट्ट के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।