{"_id":"68683e757486fb840e07ca35","slug":"crime-news-jammu-news-c-274-1-rsp1001-102034-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ताले तोड़ दुकान से पेंट और नकदी ले गए चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ताले तोड़ दुकान से पेंट और नकदी ले गए चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सुहागपुर में करियाना व हार्डवेयर दुकान में चोरी, एक दुकान के बाहर से मोटर पंप चोरी
-एक दुकान के ताले नहीं तोड़ पाए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। चोर गांव सुहागपुर में वीरवार रात ताले तोड़कर करियाना और हार्डवेयर की दुकान से सामान व नकदी चोरी कर ले गए। साथ की दुकान के बाहर से मोटर पंप खोलकर ले गए। चोर एक अन्य दुकान के ताले नहीं तोड़ सके। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुहागपुर के साहिल सैनी ने अरनिया पुलिस को बताया कि वह गांव में मुख्य सड़क किनारे करियाना और हार्डवेयर की दुकान करते हैं। रात को दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान पर आए तो शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर दुकान से 15 हजार रुपये नकदी, पेंट की बाल्टियां, कोल्ड ड्रिंक और हार्डवेयर का सामान ले गए थे। चोरों ने साथ में लगती एक अन्य दुकान के बाहर से मोटर पंप को भी चुरा लिया। उन्होंने बताया कि चोर खेतों के मार्ग से आए थे, क्योंकि, दुकान के अंदर मिट्टी बिखरी हुई है। साहिल ने बताया कि चोरों ने एक अन्य दुकान का भी ताला तोड़ने की कोशिश की, परंतु असफल रहे। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे दुकान पर सरेआम चोरी को अंजाम दिया गया है। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदात को रोका जा सके। साथ ही चोरों को जल्द पकड़ने की मांग भी की है। उधर, पुलिस थाना अरनिया के प्रभारी दिलावर कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
मुंह बांधकर आए, सीसीटीवी घुमाकर दुकान में घुसे
साहिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर मुंह बांधकर दुकान के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने आते ही पहले सीसीटीवी कैमरे को घुमा दिया। इसके बाद चोरी को अंजाम दिया। चोरी के बाद कैमरे को फिर से सही दिशा में कर दिया गया। जल्दबाजी में चोर अपना गमछा वहीं भूल गए।