{"_id":"67841f1e7baeae65a60d049e","slug":"crime-news-jammu-news-c-266-1-sr31001-103347-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारको आतंकवाद पर प्रहार : श्रीनगर में नशा तस्करों के 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारको आतंकवाद पर प्रहार : श्रीनगर में नशा तस्करों के 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज
विज्ञापन
- पुलिस ने वित्तीय जांच तेज की, मनी लॉन्ड्रिंग का लगाया जा रहा पता
- फ्रीज किए खातों में लाखों की राशि जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नारको आतंकवाद के खिलाफ एक और कदम बढ़ाया है। श्रीनगर में नशा तस्करों के 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए हैं। नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े मामलों में वित्तीय जांच तेज की गई है। इन खातों में लाखों की राशि जमा है। इनसे जुड़े सभी लेनदेन की गहन जांच की जा रही है, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग का पता चल सके।
इन खातों को फ्रीज कर नशा तस्करी नेटवर्क द्वारा उपयोग किए जा रहे वित्तीय संसाधनों तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है। जिन लोगों के ये खाते हैं, उन्हें श्रीनगर जिले में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इन अवैध गतिविधियों के जरिए अर्जित की गई करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत शुरू की गई है।