फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

दुस्साहस : सांबा बना नशा तस्करों का गढ़ इस साल तीसरी बार पुलिस पर हमला

विज्ञापन
crime news
इससे पहले एक एएसआई को कुचला, एसएचओ पर भी किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। सांबा जिला मवेशी और नशा तस्करों का गढ़ बन रहा है। यहां पुलिस पर पथराव, वाहन से कुचलने जैसे हमले सामने आए हैं। इस साल ही ऐसी तीन घटनाएं हुई हैं, जहां मवेशी और नशा तस्करी के आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। इसमें एक एसआई की मौत, जबकि एक एसएचओ गंभीर रूप से घायल हुआ था। जम्मू, कठुआ और सांबा में 2019 से अब तक ऐसे एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके है। जम्मू जिले के बिश्नाह, आरएस पुरा, फ्लायं मंडाल, मनवाल, रिंग रोड तो सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर, रामगढ़ जैसे इलाकों में पुलिस पर मवेशी, नशा तस्करों और गैंगस्टरों के हमले बढ़े हैं। इससे इन इलाकाें के युवाओं में नशे की लत भी बढ़ रही है। आंकड़े बातते हैं कि तस्करी के मामले जम्मू, सांबा और कठुआ में बढ़े हैं।

---

सांबा जिले में हुईं वारदात

29 मार्च 2022 : पुलिस चौकी रख अंब टाली के चौकी प्रभारी पर हमला। उनका हाथ टूट गया। दो अन्य जवान घायल हुए।

पांच नवंबर 2022 : राजपुरा पुलिस पर समुदाय विशेष के लोगों पर हमला किया। एसपीओ से हथियार छीना, दो जवान घायल हुए।

29 मार्च 2022 : गांव मदेरा में 50 मवेशियों को ले जा रहे तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला। एक जवान घायल हुआ।

छह अक्तूबर 2023 : बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर में नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया। चार पुलिसकर्मी घायल हुए। माइनिंग विभाग के कर्मियों पर भी हमला किया।
विज्ञापन


8 अप्रैल 2025 : बाड़ी ब्रह्मणा थाना क्षेत्र की बलोल खड्ड में नशा तस्करी की सूचना पर पुलिस पहुंची। तस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मई 2025 : हरमंदिर के निकट फूलपुर में पुलिस नाके पर पशु तस्करों ने जवानों को वाहन से टक्कर मार दी। एक एएसआई की मौत हो गई है। एक अन्य जवान घायल हुआ।

2 सितंबर 2025 : राजपुरा इलाके में नशा तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गुज्जर बस्ती में पथराव। पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बुलेटप्रूफ वाहन होने से जवान बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed