फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: नौकरी के नाम पर भी युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ चुके शातिर

विज्ञापन
crime news
फोलोअप
विज्ञापन

- नकली नोट मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
- मुख्य आरोपी नजीर ने अन्य चार आरोपियों से भी ठगे हैं 30 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर थाने के अंतर्गत बठिंडी से नकली नोटों के साथ गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि ये लोग लंबे समय से ठगी कर रहे थे। सिर्फ नकली नोट ही नहीं, बल्कि युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर भी लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं। इनमें मुख्य रूप से नजीर अहमद (श्रीनगर) शामिल है, जिसने कई युवाओं से नौकरी के नाम पर ठगी की है।
जानकारी के अनुसार नजीर ने अन्य आरोपी रियाज अहमद (पुलवामा), मोहम्मद नैमुल्लाह (दिल्ली), मंजूर अहमद (श्रीनगर) और बासित (शोपियां) से भी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये ठगे हैं। नजीर ने इन चारों को झांसा दिया कि पैसे तो उसके पास नहीं है, लेकिन एक तरीका है, जिससे उनका पैसा वापस आ सकता है। नजीर ने इन लोगों से कहा कि नकली नोट के बदले असली नोट लेकर ठगी से ही उनका पैसा वापस आएगा। हालांकि नजीर के अलावा अन्य चार आरोपियों ने भी युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

-------
ऐसे करते थे ठगी
आरोपी बच्चों के मनोरंजन बैंक वाले नोट खरीदते थे। इन नोटों के साथ चार से पांच लाख रुपये असली नोट भी रखते थे, ताकि कुछ नोटों की मदद से नकली नोटों के बंडल कवर कर दिए जाएं। इसके बाद ये लोग बंडल बनाकर अलग-अलग जगहों पर लोगों से संपर्क करते थे। लोगों को पैसे डबल देने के नाम पर भी रकम लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दो घंटे के लिए पैसे देते थे
ये लोग बंडल बनाकर दुकानदारों को दो घंटे के लिए पैसे देते थे। कहते थे कि वापस आकर ले जाएंगे। उक्त बंडल देकर वापस आने पर ये आरोपी दुकानदारों से दूसरे नोट लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed