फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mother nap while breastfeeding 9 month old girl turned and fell into a bucket full of water died

दूध पिलाते मां की लगी आंख: 9 माह की बच्ची पलटी खाकर पानी से भरी बाल्टी में गिरी, मौत

Thu, 16 May 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2024 05:35 AM IST
सार

रात में बच्ची को दूध पिलाते समय मां की आंख लग गई। बच्ची पलटी खाकर बैड के साथ रखी बाल्टी में गिर गई। मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Mother nap while breastfeeding 9 month old girl turned and fell into a bucket full of water died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी की बाल्टी में गिरकर 9 माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना केनाल रोड क्षेत्र की है। रात में बच्ची को दूध पिलाते समय मां की आंख लग गई। बच्ची पलटी खाकर बैड के साथ रखी बाल्टी में गिर गई। मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। बच्ची एक श्रमिक दंपत्ति की थी।

विज्ञापन


कनाल रोड क्षेत्र में मुकेश सागर और उसकी पत्नी शिवानी रहते हैं। उनकी 9 माह की बेटी वर्षा भी साथ थी। शिवानी ने बताया कि मंगलवार रात को सो रहे थे। बच्ची बीच में थी और उसे दूध पिलाने के लिए एक साइड पर किया। दूध पिलाते ही उसकी आंख लग गई। बेड के पास ही बाल्टी पड़ी थी, जिसमें पानी भरा हुआ था। पता नहीं कब कैसे वह उसमें गिर गई। रात 12 बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि वह सिर के बल बाल्टी में पड़ी हुई है। इसके बाद उसे बाहर निकाला। तब तक सांसें चल रहीं थीं। फटाफट उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


काश, बाल्टी को ढक कर रखा होता

मृतक बच्ची के पिता मुकेश का कहना है कि हर दिन बाल्टी में पानी रहता है। रात के समय वह इसे किसी न किसी बर्तन के साथ ढक देते हैं, लेकिन बीती रात को बाल्टी को ढकना भूल गए। अगर बाल्टी का ढक्कन लगा होता तो बच्ची की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का रखें ख्याल

छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें। उनको पानी के आसपास या फिर बेड पर अकेला न छोड़ें। किसी बोरवेल या सड़क किनारे न छोड़ें। बच्चों को पानी की टंकियों, टब आदि से दूर रखें। एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed