फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: लाहू गुज्जर के दो गुर्गों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर फिर हमला

विज्ञापन
crime news
दोनों फरार पसगाल गांव में रात करीब 10 बजे दबिश देने पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। ड्रग तस्करों और उनके समर्थकों ने रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस पर फिर हमला किया। मामला अरनिया के पसगाल गांव का है। यहां पुलिस कुख्यात ड्रग एवं मवेशी तस्कर लाहू गुज्जर गैंग के दो गुर्गों को दबोचने पहुंची थी। बचने के लिए दोनों गुर्गों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया।
इसमें थाना प्रभारी सहित पूरी टीम को जान बचाकर उल्टे पांव लाैटना पड़ा। इस बीच दोनों तस्कर भाग निकले। पुलिस को सूचना मिली थी कि लाहू गैंग के दो गुर्गे बिल्ला गुज्जर और सुदाम हुसैन इलाके में पहुंचे हैं। ये दोनों पुलिस की हिट लिस्ट में हैं। थाना प्रभारी दिलावर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी तो वहां विशेष समुदाय की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने जैसे ही आरोपियों को घेरने की कोशिश की तो भीड़ ने ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को बिगड़ता देख और जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी को ऑपरेशन बीच में ही रोककर लौटना पड़ा। इस हंगामे का फायदा उठाकर दोनों तस्कर फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलावर ने बताया कि नशा तस्करों की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना पर दबिश दी था। बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग जमा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। दोनों आरोपी पुलिस की हिट लिस्ट में हैं और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed