फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news,jammu new

तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news,jammu new
जम्मू। नवाबाद पुलिस ने भगवती नगर में युवक पर पैसों की रंजिश में तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार 27 जनवरी को आरोपी युवक को तेजधार हथियारों से जख्मी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और आरोपियों की मोबाइल लोकेशन से उन्हें काबू कर लिया है। इनकी पहचान नेलंश मेहरा, राहिल भगत और साहिल मेहरा निवासी भगवती नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस थाने में राजकुमार निवासी अशोक नगर कनाल रोड ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके भतीजे विकास खजुरिया पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए टीम का गठन किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी की शाम तीन हमलावरों ने विकास खजूरिया पर जानलेवा हमला कर मारपीट की। तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जीएमसी में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का युवक के साथ पैसों के लेनदेन मामले में विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed