फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

कठुआ के व्यक्ति से 40 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
crime news
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने 40 लाख रुपये की नकदी के साथ कठुआ के रहने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच के लिए मामले को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब पुलिस पूर्व मंत्री बाबू सिंह मामले की जांच में नाकेबंदी कर रही थी, तभी गंग्याल के पास कठुआ के भानु प्रताप सिंह को पकड़ा। उसके पास से 40 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि यह पैसा उसने गांधी नगर में रहने वाले जगजीत सिंह से लिया है। जगजीत सिंह की इसी क्षेत्र में शराब की दुकान है।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि इस पैसे से दोनों ने कठुआ में पार्टनरशिप में स्टोन क्रशर खोलना था। मामले में गंग्याल थाना प्रभारी जोगिंदर चिब ने कहा कि आयकर विभाग से इस मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। विभाग पूछताछ करेगा कि इन लोगों के पास यह पैसा कैसे और कहां से आया। संभव है कि आयकर से बचनेे के लिए पैसे को किसी दूसरे कार्य में लगाने की कोशिश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed