{"_id":"6160abb48ebc3e05ce76b96e","slug":"crime-news-jammu-city-news-jmu245390250","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के जानीपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने अपने बेटे पर आरोप लगाया है कि उसने छत से धक्का मारकर गिरा दिया, जबकि बेटे का कहना है कि मां ने छत से गिरा दिया।
पुलिस के अनुसार घटना वीरवार रात 10 बजे की है। कृष्ण लाल(84) घर की छत से गिर पड़े। क्योंकि छत के आसपास बाउंड्री नहीं थी। नीचे गिरते ही घर के लोग और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कृष्ण लाल काफी देर तक बात कर रहे थे। हालांकि सिर में गहरी चोट आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।
पुलिस का कहना है कि दो तरफ से एक-दूसरे पर कृष्ण लाल को छत से गिराने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे देेखते हुए 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।