फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

जीते जी बेटे के पास होने की चाहत थी, मौत के एक महीने के बाद पास हो गया

विज्ञापन
crime news
जम्मू। मां की हसरत थी कि उसका बेटा किसी तरह से दसवीं कक्षा कोे पास कर ले। तो जी भर के अपने बेटे के साथ खुशी मनाएगी। लेकिन वक्त की विडंबना देखिए की बेटा पास तो हो गया, पर खुशी मनाने के लिए वो मां के साथ नहीं है। वीरवार को दसवीं कक्षा का अर्ध वार्षिक परिणाम आया। इस परिणाम में एक स्टूडेंट ऐसा भी पास हुआ है। जो अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन

बावे तालाब का रहने वाला रितिश चौबर वही छात्र है, जिसकी उसके बर्थडे के दिन ही मौत हो गई थी। बाइक पर जाते वक्त रितिश को एक मिनी बस ने टक्कर मार दी थी। इसमें उसकी मौत हो गई। 18 साल के रितिश ने दसवीं की परीक्षा दी हुई थी। रितिश की मां अनीता उसके पास होने का इंतजार कर रही थी। दोनों मां बेटा आपस में बात किया करते थे कि पास होने पर जमकर खुशी मनाएंगे। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार को जब दसवीं कक्षा का परिणाम आया तो अनीता ने अपने बेटे का परिणाम देखा। इसमें वो पास हो चुका था। यह देखकर अनीता को यह समझ नहीं आया कि वह इस पर हंसे या फिर रोए। कुछ देर के लिए तो उसके चेहरे पर मुस्कान आई, लेकिन इसके बाद वह जोर जोर से रोने लगीं। अनीता हंस से अमर उजाला ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि पहली बार जब रितिश दसवीं में फेल हो गया तो मैंने उसे बहुत जोर से डांटा था। तब उसने मुझसे कहा था कि वह अगली बार जरूर पास हो जाएगा। उसने ऐसा कर भी दिखाया, लेकिन अफसोस इस बात का है कि वो अब साथ ही नहीं। यह भगवान का किस तरह का खेल है। यह कहकर वह जोर जोर से रोने लगीं। रितिश चौबर की दोमाना के पास एक सितंबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed