{"_id":"5d76b37c8ebc3e93b31a57b3","slug":"crime-news-jammu-city-news-jmu1928755169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर प्रिंसिपल के घर चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर प्रिंसिपल के घर चोरों ने लगाई सेंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जानीपुर क्षेत्र में चोरों ने एक रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर सेंध लगा दी। घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों सहित एक मोबाइल फोन चोरी हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भुक्तभोगी विनोद कुमार पूर्व प्रिंसिपल हैं। उन्होंने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वारदात के समय उनके घर पर कोई नहीं था। किसी काम से सारे सदस्य घर से बाहर थे। सोमवार को जब घर पहुंचे तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले। सामान भी बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से गहने और नकदी चोरी कर ली गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए जरूरी सबूत जुटाए। कई लोगों से पूछताछ की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है। अभी तक फिलहाल कोई पकड़ा नहीं गया है।
---
लुटेरों से अभी तक बरामद
नहीं हो पाए पांच लाख रुपये
- पुलिस ने आधी रकम ही की थी रिकवर, कुछ और मामलों में हाथ होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। व्यापारी से लाखों रुपये की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। आरोपियों से की जा रही पूछताछ में लूट के कुछ और मामलों का खुलासा हो सकता है। हालांकि अभी भी पुलिस इन आरोपियों से लूटे गए रुपयों की आधी रकम बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बठिंडी के रहने वाले बासित और गुज्जर नगर के रहने वाले शाहवाज को दबोचा था। दोनों ने पांच सितंबर को त्रिकुटा नगर में व्यापारी से दस लाख रुपये की लूट की थी। तब यह दोनों सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपियों की पहचान करते हुए दबोच लिया। इनके पास से लूटे गए 10 लाख में से 5 लाख बरामद हो चुके हैं। पुलिस को पूछताछ में कुछ और भी जानकारियां मिली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपियों ने कुछ और वारदातों को भी अंजाम दिया है। लुटेरे लंबे समय से नशे के आदी बताए जा रहे हैं।