फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

बिश्नाह पुलिस पर हमला करने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
बिश्नाह पुलिस पर हमला करने के नौ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। पुलिस ने पिछले दिनों पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

रविवार को बिश्नाह थाने में एसपी आदिल अहमद ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले सप्ताह ललियाना गांव में एसएचओ ताहिर खान पर हुए हमले के सभी 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अली मोहम्मद निवासी चक्क मुरार, फारूक अली निवासी करैल मनासा, मोहम्मद जुनेद निवासी चोरली कोठे, आलम हुसैन निवासी तारा चक्क, मंजूर अली निवासी बाड़ी ब्राह्मणा, मोहम्मद बारू निवासी बाड़ी ब्राह्मणा, फरमान अली बाली निवासी कोटली बवाना, सिराज दीन निवासी चोरली तथा चिराग दीन निवासी बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई। सभी के खिलाफ एफआईआर संख्या 24/2021 आरपीसी की धारा 307, 353, 336, 332, 427, 147, 148, 149, 4/25 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed