फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

रिंपी के दोषियों को दी जाए फांसी की सजा

विज्ञापन
crime
रामगढ़। गांव कमौर (पलौड़ा) में नवविवाहिता रिंपी चौधरी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में मायके लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। वे उसकी ससुराल के लोगों पर उसकी हत्या किए जाने का ही आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में पुलिस पूरी गंभीरता से जांच करे और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

रिंपी चौधरी की बहन रिंकी, भाई लक्की ने आरोप लगाया कि रिंपी की ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसने हमें कई बार इस बारे में बताया, लेकिन हम सभी चुप और माता-पिता से यह बात छुपाई। इसका कारण यह रहा कि कहीं बहन की शादी न टूट जाए। रिंपी को उसकी ससुराल के लोगाें ने मारा है। पिता जसपाल सिंह ने कहा कि जालिमों ने हमारी लाडली को मार डाला। इस संबंध में रामगढ़ थाने के एसएचओ इंद्र पाल सिंह ने कहा कि जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आती है हम उसी के अनुसार कार्रवाई करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर यह पाया जाता है कि उसकी हत्या की गई है तो जो लोग इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed