फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

चोर नकदी और जेवरात ले उड़े

विज्ञापन
crime
विजयपुर। जोग राज पुत्र चमन लाल निवासी गोविंद पुरी के घर में लाखों की चोरी हो गई। जानकारी अनुसार चोरी के दौरान जोग राज के घर में कोई भी नहीं था। चोरों ने दरवाजे के ताले तोड़कर घर में रखे सोने, चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जोगराज ने बताया कि जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो दरवाजे के ताले टूटे मिले, और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। पत्नी ने फोन पर सूचना दी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

-------------------
चोरी के मामले में पुलिस ने तीन को रिमांड में लिया
बाड़ी ब्राह्मणा। दो जनवरी को बाड़ी ब्राह्मणा थाने में बड़ाई गांव के एक चोरी का मामला दर्ज किया गया। उसी के चोरों पर नकेल कसने के लिए तीन लोगों को शक के आधार पर उठाया गया। उनकी पहचान इरशाद अहमद, शमशेर थापा और मोहम्मद यूनुस के रूप में हुई है। पुलिस ने उनको रिमांड पर ले लिया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। सनद रहे कि दो जनवरी को मकबूल हुसैन ने बाड़ी ब्राह्मण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बहन के घर चोरी का मामला सामने आया है। इसमें 50 हजार रुपये और तकरीबन पांच लाख के सोने के जेवरात गायब हैं। उसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके द्वारा बताए हुए लोगों को शक के आधार पर उठाया। उनमें से तीन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed