बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामचंद पुत्र नसीब चंद निवासी बिश्नाह ने बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को बताया कि वह जरूरी काम से बाड़ी ब्राह्मणा आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर जेके 02 सीई 9353 मुख्य बाजार में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह सामान लेकर वापस आया तो मोटरसाइकिल थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। इस पर पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी तरफ से कमलेश कुमारी पत्नी जगदीश राज निवासी बिश्नाह ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को वह अपने बेटे के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने सरोर में गई थीं। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मोहल्ले में खड़ी की, लेकिन कुछ देर बाद जब शादी से वापस घर जाने लगीं तो मोटरसाइकिल गायब थी। उन्होंने सोचा कि घर का ही कोई सदस्य उसे ले गया होगा, लेकिन पूछताछ के बाद पता चला कि वह चोरी हो चुकी है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सनद रहे कि बाड़ी ब्राह्मणा में चोरी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस द्वारा भी चोरों को पकड़ने की कोशिश जारी है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं जिससे चोर गिरोह का पता लगाया जा सके।