फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पाकिस्तान की साजिश को बीएसएफ ने किया नाकाम

विज्ञापन
crime
जम्मू के अरनिया में रविवार को न‌ि.ंत्रण रेखा पर बरामद पा‌किस्तान की ओर से भेजे गए हथियार व मादक पद
अरनिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में हेरोइन और हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने सरहद से सटे चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू कर दिया है। खेतों से लेकर जंगलों और झाड़ियों में तलाश की जा रही है। दिन के साथ रात को भी गश्त बढ़ा दी गई है। फ्लड लाइटों में बीएसएफ का अमला बेहद सतर्कता से अग्रिम इलाकों की निगरानी कर रहा है। तलाशी अभियान में पुलिस के दस्ते भी शामिल हो गए हैं। रविवार को कई स्थानों पर बाइक सवारों से लेकर संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की गई। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी हथियारों और हेरोइन की खेप बरामद होने पर सुरक्षा बलों की सतर्कता की सराहना की है। ग्रामीणों के अनुसार अरनिया बॉर्डर पर पाकिस्तान की साजिशाें का सुरक्षा बलों के साथ आम लोग भी डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

---
2013 में दस करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन भारतीय सीमा में फेंकी गई
अरनिया। क्षेत्र में हथियारों और नशीला पदार्थ हेरोइन फेंकने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तीन बार पाकिस्तान की तरफ से क्षेत्र में सीमा पर साजिश रचने का प्रयास किया जा चुका है। राहत भरी बात यह कि तीनों बार सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने इस प्रकार के प्रयास को विफल कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात को भारत-पाकिस्तान सीमा पर कुछ लोग आते दिखाई दिए। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें ललकारा तो पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग होने पर वे सभी अपने साथ लिया सामान छोड़कर भाग गए। बीएसएफ के जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो प्लास्टिक के पाइप में छोटे-छोटे पैकेट में नशीला पदार्थ हेरोइन भरी थी। इस तरह से बीएसएफ जवानों के प्रयास से एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई। पाकिस्तानी की तरफ से इससे पहले आठ जनवरी 2010 को बीओपी जबोयाल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। दो अगस्त 2010 को छावनी पोस्ट से पांच लाख भारतीय करेंसी, एक पिस्तौल, एक मैगजीन व सात राउंड बरामद हुए। इसी तरह से 10 नवंबर 2013 को भी दस करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में फेंकी गई, जिसमें भी प्लास्टिक की करीब पांच इंच मोटी पाइप का सहारा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed