{"_id":"5f3ad5368ebc3e3d0924250d","slug":"crime-jammu-news-jmu216704384","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शिकायत पर सैन्यकर्मी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की शिकायत पर सैन्यकर्मी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर मीरां साहिब पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई है, ताकि सचाई का पता लगाया जाए।
थाना प्रभारी हरमोहिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सैन्यकर्मी जम्मू के सुंजवां में तैनात है। उसे गिरफ्तार करने के लिए बटालियन के कमांडिंग आफिसर को पत्र लिखा गया है। थाने में दर्ज शिकायत में युवती ने सैन्यकर्मी अमनदीप कुमार निवासी आरएस पूरा पर आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसने पहले उससे दोस्ती की और उसके बाद प्रेम जाल में फंसा लिया। सैन्यकर्मी ने उसे भरोसा दिया कि जल्द ही वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का आश्वासन देकर वह युवती का शोषण करता रहा। कुछ दिनों पूर्व युवती को पता चला कि सैन्यकर्मी कहीं और शादी करने वाला है।
युवती ने जब सैन्यकर्मी से शादी की बात की तो उसने बात करना छोड़ दी। न तो वह युवती का फोन उठाता और न ही उससे मिल रहा था। खुद के साथ धोखा होने के बाद युवती थाने में पहुंच गई और सैन्यकर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया।