{"_id":"5f1dddfd8ebc3e63a25dd814","slug":"crime-jammu-news-jmu2151846124","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
आरएस पुरा में धोखाधड़ी करने के आरोपी पुलिस हिरासत में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। पुलिस ने एक दंपती को सार्वजनिक रूप से धोखा देकर लोगों को लूटने की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है।
थाने में कई लोगों की शिकायत पर थाना प्रभारी जयपाल शर्मा की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेहा शर्मा, रघुबीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी दीवानगढ़, सुचेतगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार दोनों फर्जी दस्तावेज बनाने, फर्जी फाइनेंस कंपनियों की पासबुक तैयार करने, विभिन्न सरकारी योजनाओं के अवैध कार्ड बनाने, सरकार की नौकरियों के लिए युवाओं को लुभाने और ठगी करने आदि मामले में शामिल रहे। रघुवीर सिंह के कस्बे के बाजार में बड़े-बड़े होर्डिंग लगे थे। पुलिस ने एक दुकान पर भी छापा मारा और एक प्रिंटर और लैपटॉप बरामद किया। जहां इन प्रिंट निकाला जाता था। बाद में उनके एक सहयोगी सुनील कुमार उर्फ सनी पुत्र दर्शन लाल निवासी कुल्लिया को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार रघुवीर एक न्यूज पोर्टल चला रहा है। वह लोगों को गुमराह करता था। नेहा लॉ ग्रेजुएट की छात्रा है, जिसे वह वकील बताता था। आरोपियों के कब्जे से 200 नकद ब्लैंक कार्ड, पासबुक, विभिन्न संगठनों के स्टांप, फेक मीडिया कार्ड, फेक चेकबुक, प्रधानमंत्री जन धन योजना के एटीएम कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल, आदि बरामद हुए हैं। इस संदर्भ में आरएस पुरा थाने में धारा 420/467/468/471/120-बी आईपीसी के तहत एफआईआर नंबर 153/2020 दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।