फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

टोल कटाते झड़प, रिवाल्वर

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्म्णा। सरोर टोल प्लाजा पर दो टोल कटवाने के दौरान दो वाहन चालकों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक वाहन चालक ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली, और दूसरे के सिर पर उसकी बट से वार कर सिर फोड़ दिया। मौके पर तैनात पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9.30 बजे सरोर टोल प्लाजा पर कश्मीर निवासी एसएन कौल टोल पर्ची कटवा रहे थे। उनके साथ में उनका बेटा भी था। उनका टोल कर्मियों से पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। इस दौरान उनकी कार के पीछे विजयपुर निवासी एक युवक भी कार में बैठा था। एसएन कौल और टोल कर्मियों की कहासुनी होती देख विजयपुर निवासी युवक कार से उतरकर मौके पर पहुंच गया और एसएन कौल से यह कहते हुए भिड़ गया कि टोल को लेकर कितनी बहस की जा रही है। जल्दी टोल कटवाओ और रास्ता छोड़ो, कोई और भी लाइन में लगा हुआ है। युवक के बीच में आने से उनमें झड़प तेज हो गई। इस बीच युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर एसएन कौल के सिर पर उसकी बट से वार कर दिया। इससे कौल के माथे में गहरी चोट आई।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर विवाद होने से काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। उधर टोल पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में टोल प्लाजा की स्थिति वाहनों की बढ़ती संख्या से काफी बिगड़ गई। हंगामे को देखते हुए टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस पहुंच गई और दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने एसएन कौल की शिकायत पर विजयपुर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed