{"_id":"5d740dbb8ebc3e01767f40d6","slug":"crime-jammu-news-jmu1927576189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्नाह में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिश्नाह में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। कस्बे के बाईपास स्थित जम्वाल किराना एवं प्रोविजनल स्टोर में चोरी मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। घटना का पटाक्षेप पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान हुआ। मगर जब तक कार्रवाई की जाती चोर सामान लेकर फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात जम्वाल किराना एंड प्रोविजनल स्टोर के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गश्त के दौरान पुलिस जवानों को आते देख चोर सामान लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दुकान के मालिक राहुल सिंह पुत्र दया कृष्ण सिंह जम्वाल को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पाया कि हजारों रुपये के सिगरेट, देसी घी, जूस के डिब्बे, नकदी और इन्वर्टर की बैटरी गायब थी।
घटना के बाद स्थानीय दुकानदार अजय कुमार, सतीश कुमार व साईं दास ने पुलिस से पैदल गश्त बढ़ाने की मांग की।