फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

बिश्नाह के पल्ली मोड़ में डकैती

विज्ञापन
crime
बिश्नाह स्थित पल्ली मोड़ क्षेत्र में हुई डकैती के बाद बिस्तर पर बिखरा सामान। अमर उजाला - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। बिश्नाह थाना के अंतर्गत पल्ली मोड़ में एक डकैती का मामला प्रकाश में आया है। जहां बुधवार देर रात को 10-12 नकाबपोश हथियाबंद बदमाशों ने साहिब बंदगी आश्रम के पीछे एक घर में परिवार को बंधक बना कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। बदमाशों ने सोने के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ किया है। फिलहाल घायलों का उपचार जीएमसी जम्मू में जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पल्ली मोड़ में साहिब बंदगी आश्रम के पीछे एक घर को बुधवार देर रात 10-12 नकाबपोश और हथियार बंद बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने सबसे पहले घर के बुजुर्ग प्रकाश लाल पुत्र ठाकुरदास और उसकी पत्नी तारावती पर बेसबाल बैठ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उनका विरोध करने पर प्रकाश लाल के बेटे अश्विनी कुमार को भी लहूलुहार कर दिया। वहीं, अश्विनी के बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी सुनीता देवी से अलमारी की चाबी ले ली। जिसके बाद घर में पड़े सोने के आभूषणों और नकदी को लेकर फरार हो गए। जाते समय पड़ोस के घरों के गेट को कपड़े से बांध दिया था।
विज्ञापन

महिला सुनीता देवी के सूचित करने पर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई कि लुटेरे कितने आभूषण और नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed