फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

अफवाहें फैलाने वालों ने पुलिस की नाक में किया दम

विज्ञापन
crime
जम्मू। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म है। हर रोज किसी न किसी तरह की अफवाह उड़ रही है। इसने पुलिस और प्रशासन दोनों की नाक में दम कर रखा है। पुलिस इससे चिंतित भी है। अफवाहों की वजह से ही पुलवामा हमले के बाद जम्मू में दो जगहों पर भारी बवाल और हिंसा की घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया था।
विज्ञापन

अब फिर से पुलिस के लिए कानून व्यवस्था को बनाए रखना चुनौती साबित हो रहा है। दरअसल, पांच अगस्त को बंद के बाद जब जम्मू से धारा 144 हटाई तो उसके बाद से लगातार अफवाहें फैलाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। सिर्फ एक दिन इंटरनेट सुविधा देने के बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया। एक दिन की इस इंटरनेट सेवा में भी कई तरह की अफवाहें फैलती नजर आईं। यहां तक कि पुलिस को सोशल मीडिया पर अपील पोस्ट करना पड़ा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू के एसएसपी तेजिंदर सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी जहां कहीं भी होंगे, पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed