फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

दहेज के लिए 8 माह की गर्भवती से मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। आरएस पुरा क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। ससुरालियों पर बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुंजवानी के धड़प की रहने वाली जसविंदर कौर की शादी आरएस पुरा के बग्गा जन्ना गांव के लवजोत सिंह के साथ नौ माह पहले हुई है। लवजोत सेना में है। आरोप है कि बुधवार रात को लवजोत सिंह ने अपने पिता गुरमीत सिंह और मां राजिंदर कौर के साथ मिलकर जसविंदर को रात के समय मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। बताया कि उसका पति, सास और ससुर दहेज के लिए उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वह आठ माह की गर्भवती है और इस समय उसको ससुुराल की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन उसको मदद करने की जगह हर रोज दहेज के लिए तंग किया जा रहा है। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची है। थाना प्रभारी अनीता काटल के अनुसार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed