{"_id":"605f96f38ebc3e8d3534102e","slug":"crime-jammu-news-jammu-city-news-jmu232275899","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिस वालों में कहासुनी: एसपीओ ने कांस्टेबल पर की फायरिंग, नाके पर मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिस वालों में कहासुनी: एसपीओ ने कांस्टेबल पर की फायरिंग, नाके पर मच गया हड़कंप
Sun, 28 Mar 2021 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उधमपुर स्थित जखैनी नाके पर दो पुलिस वालों में कहासुनी हो गई। आवेश में आकर एपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) ने सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल को सर्विस राइफल से गोली मार दी। साथी जवानों ने घायल को फौरन उत्तरी कमान के अस्पताल पहुंचाया। वहीं, जखैनी नाके पर तैनात टीम को हटाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात जखैनी नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी झड़प में बदल गई। इसी दौरान एसपीओ ने सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल काका राम पर गोली चला दी। सर्विस राइफल से की गई फायरिंग से नाके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जवान घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले गए जहां से गंभीर अवस्था में घायल को सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एसएसपी और डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए। फौरन नाका पार्टी को हटाकर नए नई नफरी तैनात की गई।
विज्ञापन