फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu kashmir,one arrest

कश्मीर में बिजनौ का युवक पिस्टल के साथ पकड़ा गया

विज्ञापन
crime,jammu kashmir,one arrest
बिजबिहाड़ा। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में सोमवार को पुलिस ने हेयर कटिंग सैलून में काम करने वाले एक युवक परवेज सलमानीको पिस्तौल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले परवेज सलमानी के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले सितंबर माह में परवेज के भाई जावेद को हथियारों की तस्करी के आरोप में पिस्तौल के साथ सेना ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। उसके बाद गांव से परवेज को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, परवेज पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। एक सूचना के आधार पर गोरवान इलाके में यह कार्रवाई की गई। जहां परवेज एक सैलून में काम करता था। यूपी के बिजनौर जिले के फरीदपुर मान गांव का रहने वाला परवेज लंबे समय से इस इलाके में रह रहा था। सेना द्वारा सितंबर में गिरफ्तार किए गए जावेद पर आरोप था कि वह हथियारों की तस्करी में शामिल था। जावेद पिछले दस साल से श्रीनगर में रहकर सैलून चलाता था।
विज्ञापन

-------
सितंबर में आर्मी इंटेलीजेंस ने बिजनौर में की थी कार्रवाई
इससे पहले इसी साल सितंबर में बिजनौर में उत्तर प्रदेश एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस ने गांव डहरी में छापेमारी करते हुए परवेज के पिता शमीम को गिरफ्तार किया था। उस समय शमीम पर आरोप लगा था कि उसने ही अपने बेटे जावेद तक कश्मीर में पिस्टल पहुंचाई थी। एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस की पूछताछ के बाद कश्मीर के श्रीनगर तक बिजनौर से असलहा की तस्करी होने की तस्वीर साफ हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed