फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu kashmir

वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा के नाम पर धोखाधड़ी का खेल

विज्ञापन
crime,jammu kashmir
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी की हेलिकॉप्टर सेवा के लिए फर्जी वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी का खेल व्यापक पैमाने पर हो रहा है। यह खेल श्राइन बोर्ड के इतर वेबसाइट के जरिये किया जा रहा है। अब तक लगभग 20 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक व्यक्ति को भी 24 हजार रुपये का चूना लगाया गया है, जिस पर उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। श्राइन बोर्ड की ओर से साइबर पुलिस को इस पूरे मामले की जांच करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी गई तहरीर में वाराणसी निवासी यादवेश कुमार ने बताया है कि ऑनलाइन बेवसाइट से हेलिकॉप्टर की टिकट के लिए 13840 रुपये की राशि जमा कराई थी। साथ ही 10200 रुपये बीमा के तौर पर राशि ली गई, लेकिन बाद में जिस नंबर (8273915235) पर फोन से टिकट बुकिंग के लिए बात हुई उसने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। पैसे के लिए जो खाता नंबर दिया गया वह श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, खाता संख्या 110030818551 व आईएफसी कोड-सीएनआरबी 0004202 केनरा बैंक ऑफ इंडिया-कटड़ा बताया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसको बेवसाइट पर एक नंबर मिला था। इसके माध्यम से बात हुई और उसके द्वारा बताए गए बैंक खाते में पैसे जमा करा दिए गए। लेकिन बाद में उक्त नंबर पर बात नहीं हो पाई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गूगल से फर्जी वेबसाइट को बंद करने को कहा
श्राइन बोर्ड की ओर से गूगल को एक पत्र लिखकर बोर्ड से जुड़ी फर्जी वेबसाइट को बंद करने के लिए कहा गया है, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके। जम्मू में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके यह धोखाधड़ी निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी एजेंसी, एजेंट या व्यक्ति को टिकट बुकिंग का अधिकार नहीं
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि कई वेबसाइट और ट्रेवल पोर्टल पर फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने की शिकायतें मिल रही हैं। इस बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध और साइबर शाखा में पहले भी मामला दर्ज है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि हेलीकॉप्टर टिकट की बिक्री का विशेष अधिकार केवल श्राइन बोर्ड के पास ही है। बोर्ड ने किसी भी एजेंसी, एजेंट या व्यक्ति को यह अधिकार नहीं दिया है। अधिकारी ने कहा कि श्राइन बोर्ड की ओर से दी जा रही किसी भी प्रकार की सेवा के लिए बोर्ड खुद सक्षम है और यात्री उनकी वेबसाइट से ही टिकट की बुकिंग करवाएं। इस मामले में जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को जागरूक करने के लिए बोर्ड की ओर से अभियान भी शुरू किया गया है।

कोट
देशभर के श्रद्धालुओं को केवल माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से ही हेलिकॉप्टर समेत किसी भी सुविधा का लाभ लेना चाहिए। इसके अलावा किसी अन्य वेबसाइट पर जाकर किसी भी प्रकार की सुविधा के लिए प्रयास नहीं करना चाहिए। सभी लोगों को इस बाबत सतर्क रहना होगा।- रमेश कुमार, सीईओ-श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed