फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime jammu kashmir ipl

पक्का डंगा में एक आईपीएल सट्टेबाज काबू, चार फरार

विज्ञापन
crime jammu kashmir ipl
जम्मू। आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को दिल्ली केपिटल और सनराइजर हैदराबाद के बीच हुए मैच के दौरान शहर के पक्का डंगा में सट्टेबाजी कर रहे एक गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान एक सट्टेबाज पकड़ लिया, लेकिन तीन से चार सट्टेबाज फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटाप और डेढ़ लाख की नकदी भी बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी नितिन कुमार रिहाड़ी का रहने वाला है। जो पुलिस का चकमा देकर फरार हुए हैं, पुलिस ने उनकी जानकारी भी जुटा ली है और उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि पक्का डंगा में एक जगह पर सट्टेबाजी चल रही है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने दबिश दी, लेकिन एक ही आरोपी काबू में आया और अन्य भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा भी किया और कई जगहों पर छापेमारी भी की, लेकिन वे गच्चा देकर फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि आईपीएल मैचों में जमकर सट्टेबाजी हो रही है। अब तक पुलिस ने जम्मू जिले में तीन से चार जगहों पर आईपीएल मैच में सटेबाजी करने के संबंधी केस दर्ज किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed