{"_id":"619ff738ee395055e61f7575","slug":"crime-jammu-kashmir-drug-city-reporter-news-jmu248595874","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आ रहा नशा, बाहर के ट्रकों से तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आ रहा नशा, बाहर के ट्रकों से तस्करी
विज्ञापन
जम्मू। पाकिस्तान से आ रहा नशा बाहरी राज्यों के ट्रकों में जम्मू-कश्मीर लाया और ले जाया जा रहा है। यह बात वीरवार को डीजीपी दिलवाग सिंह ने प्रेसवार्ता में कही। आतंकी संगठनों ने हथियार और नशा तस्करी के लिए अपनी रणनीति बदल ली है। अब तस्करी के लिए कश्मीर की जगह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली नंबर के वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कश्मीरी तस्कर अब पंजाब और बाहर के तस्करों का सहारा ले रहे हैं। कश्मीर नंबर के ट्रकों की अधिक जांच होने के चलते आतंकियों ने यह रणनीति बदली है।
बता दें कि इससे पहले नगरोटा में नारको तस्करी में पकड़ी गई 42 लाख की राशि दिल्ली नंबर की इनोवा कार से बरामद हुई। इसके पहले पठानकोट में जम्मू से पंजाब का चालक 10 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया, जो इसे कश्मीर से लेकर गया था। अब बरामद हुई हेरोइन की खेप हरियाणा नंबर की है। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने यह रणनीति इसलिए बदली है, क्योंकि उनको लगता है कि बाहर के नंबर वाले वाहनों की जांच अधिक नहीं होगी। यही नहीं, पंजाब के बड़े तस्करों को आतंकी संगठनों ने अपने साथ जोड़ा है। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर बड़े स्तर पर पैसे का इस्तेमाल करके पंजाब के तस्करों के जरिए नारके तस्करी से लेकर हथियारों की तस्करी तक करवा रहे हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि पाकिस्तान किसी न किसी तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश करता है। चाहे फिर ड्रोन से हथियार और नशा भेजना हो या फिर आतंकियों की घुसपैठ करानी होगी। लेकिन हमारा सिक्योरिटी ग्रिड काफी मजबूत है। आतंकियों की हर साजिश को नाकाम किया जाएगा।
----------
सीमापार से लगातार नारको आतंकवाद
डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा लगातार हेरोइन और अन्य नशा तस्करी के माध्यम से नारको आतंकवाद फैलाया जा रहा है। पिछले दिनों नगरोटा में पकड़ा गया 42 लाख भी आतंकियों तक पहुंचना था। इस हेरोइन की खेप से आने वाला पैसा भी आतंकी गतिविधियों में लगाया जाना था। कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, करनाह, जम्मू के राजोरी, पुंछ, सांबा कठुआ में उस पार से आतंकी संगठन लगातार नशे की खेप भेज रहे हैं। कभी ड्रोन से हथियार तो कभी नशा तस्करी का सामान भेजा जा रहा है। आतंकी संगठन लगातार ऐसा कर रहे हैं।