फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu kashmir,arrest,tererist

कश्मीर घाटी में लश्कर के चार मददगार गिरफ्तार (अपडेट)

विज्ञापन
crime,jammu kashmir,arrest,tererist
श्रीनगर। पुलवामा व बारामुला जिले से लश्कर-ए-ताइबा के चार मदददारों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक एके 56 राइफल, एक ग्रेनेड व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बारामुला के नादिहाल में पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से राफियाबाद के इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर सेरी पट्टन निवासी फिरदौस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एके-56 राइफल व 30 कारतूस के अलावा गोला-बारूद व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। उसके खिलाफ पांजला पुलिस थाने में केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने यहीं के रहने वाले आमिर नजीर हजार, सुहेल अहमद भट और नासिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों लश्कर आतंकी आरिफ हजार के मददगार के रूप में काम करते थे। इनके कब्जे से एक ग्रेनेड और 13 कारतूस व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed