फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

शहर में बाइक-स्कूटी चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
जम्मू। पुलिस ने शहर में बाइक और स्कूटी चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पांच शातिरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 20 स्कूटी और बाइक बरामद की गई हैं। ये शातिर फर्जी दस्तावेज बना कर आगे वाहनों को बेच देते थे।
विज्ञापन

गांधी नगर पुलिस ने दो बाइक चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि सभी लोग मिलकर एक गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। शहर के अलग-अलग इलाकों से स्कूटी और बाइक चोरी करते थे। इन्हें आगे बेच देते थे। आरोपियों की पहचान अमित शर्मा निवासी भगवती नगर, धीरज सिंह निवासी गुम्मट कांजी हाउस, निखिल डोगरा निवासी कासिम नगर, मुनीश कुमार और इशान रसोत्रा निवासी दोनों गंदू दी छावनी के रहने वाले हैं। एसएचओ गांधी नगर पंकज शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसमें और लोगों के नाम सामने आने के साथ ही वाहन बरामद हो सकते हैं।
विज्ञापन

चोरों से बरामद किए गए वाहन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 20 स्कूटी और बाइक बरामद की हैं। इनमें जेके02बीएस 2635, जेके02बीएन 3876, जेके02बीक्यू 6455, जेके02बीएल 4308, जेक02बीडी 8862, जेके02बीएफ 2897, जेके02बीएक्स 3276 (एक्टिवा व्हाइट), जेकेओ2एएम 7982 (एक्टिवा ब्लैक), जेके02बीडब्लू 1377 (एक्टिवा ब्लैक), जेके02बीआर 7359 (एक्टिवा ब्लैक), जेके02बीटी 2390 (एक्टिवा ब्लैक), जेके02बीएम 6327 (एक्टिवा ब्लैक), जेके02सीबी 8256 (हीरो मास्टर ब्लैक), जेके02बीएफ 9626 और जेके02सीसी 3967 शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed