फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जम्मू-कश्मीर के नंबर वाला हिमाचल का ट्रक जब्त

विज्ञापन
crime
जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे जम्मू-कश्मीर की नंबर प्लेट वाले हिमाचल प्रदेश के ट्रक को जब्त किया है। वहीं, धोखाधड़ी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान शहजाद अहमद निवासी चट्टारा (डोडा) और शफकत हुसैन निवासी जावा (किश्तवाड़) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर कोटली पुलिस ने मंगलवार को एक नाका लगा रखा था। इस दौरान श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे ट्रक (जेके02सीसी/7322) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को हिमाचल प्रदेश से संबंधित (एचपी97 ए/8757) एक और नंबर प्लेट मिली, जिसे ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर कर रखा गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि ट्रक हिमाचल का है, जिस पर फर्जी जम्मू-कश्मीर के नंबर की प्लेट लगाई गई है। वह इसका इस्तेमाल सिर्फ माल ढुलाई में लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कर रहा था। मंगलवार को श्रीनगर स्थित बाबर इंटरप्राइजेज में पेय पदार्थ को उतारने के बाद लौट रहा था। ट्रक को बाड़ी ब्राह्मणा से लोड किया गया था। यह ट्रक गुवाहाटी के लिए चलता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed