फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two youths died due to electrocution while climbing the dumper in domana jammu

दोमाना: डंपर में चढ़ते समय करंट लगने से दो युवकों की मौत

Fri, 15 Apr 2022 03:30 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2022 03:30 PM IST
सार

नानू चक में डंपर में चढ़ते समय करंट लगने से दो किशोरों की मौत हो गई। शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है।

विज्ञापन
Two youths died due to electrocution while climbing the dumper in domana jammu
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मढ़ विधानसभा की गांगो चक पंचायत के नानू चक में डंपर में चढ़ते समय करंट लगने से दो किशोरों की मौत हो गई। उनकी पहचान मोहम्मद शफीक (16) पुत्र मोहम्मद अली और श्याम दीन (18) पुत्र मुराद अली के रूप में हुई है। यह हादसा वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे हुआ है। रमजान के चलते और डीसी के अनुमति के बाद दोनों शवों को बिना पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है।

विज्ञापन


कानाचक पुलिस थाना के प्रभारी कुनाल सिंह जमवाल के अनुसार सीमावर्ती पंचायत गांगो चक के नानू चक गांव में हादसा वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे हुआ है। डंपर (जेके 02सीएम 8647) सामग्री लेकर नानू चक गांव में पहुंचा। इस दौरान गांव के दो किशोर कहीं जाने के लिए डंपर के पास पहुंचे। सामग्री उतारने के बाद जब डंपर आगे की ओर बड़ा तब वह बिजली के तार की चपेट में आ गया, लेकिन इसकी जानकारी चालक को नहीं थी। जैसे ही दोनों किशोरों ने डंपर पर सवार होने के लिए दरवाजा खोला तो वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कानाचक पुलिस के प्रभारी कुनाल सिंह जमवाल और एसडीपीओ दोमाना मौके पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। लेकिन परिजनों ने रमजान की बात कह कर शव देने से मना कर दिया। वहीं, डीसी जम्मू से अनुमति ला कर पुलिस को दे दी। इसके बात शवों को दफना दिया गया। मोहम्मद शफीक 10वीं कक्षा और श्याम दीन 11वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
परिजनों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को तारों को ऊंचा करने के लिए कहा गया है, लेकिन आजतक सुनवाई नहीं हुई है। इस कारण दोनों बच्चों की जान चली गई है। उन्होंने उपराज्यपाल से बिजली के तार ऊंचा करवाने सहित लापरवाही के लिए विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed