फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सिद्दड़ा मंदिर में पुलिस ने दोहराया घटनाक्रम

विज्ञापन
crime
जम्मू। सिद्दड़ा के लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में हुई तोड़फोड़ मामले में अभी तक पुलिस आपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार को पुलिस द्वारा क्षेत्र का दौरा कर घटनाक्रम (क्राइम सीन) को दोहराया गया। वहीं, मंदिर की देखरेख करने वाले परिवार सहित आसपास के 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं। दरअसल, मुख्य मार्ग से तीन किलोमीटर अंदर लक्ष्मी नृसिंह मंदिर स्थित है और यह जंगली क्षेत्र है। मंगलवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का दौरा कर घटनाक्रम को दोहरा कर नक्शा बनाया, ताकि वारदात का पटाक्षेप करने सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस को अभी तक यह भी नहीं पता है कि हकीकत में कब यह घटना हुई थी। क्योंकि पुलिस को इस मामले के बारे में वीडियो के जरिए जानकारी मिली थी। अभी तक पुलिस की ओर से संदिग्धों से ही पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर पर झंडा लगाने के मामले में महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार
जम्मू। शहर के दुर्गा मंदिर में एक समुदाय विशेष का झंडा लगाने और बाद में उसे जलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। वहीं, झंडा जलाने वाला एक हिंदु संगठन का नेता है, जबकि झंडा लगाने वाले तांत्रिक हैं। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले रामनवमी पर किसी ने शास्त्री नगर के दुर्गा मंदिर के ऊपर एक समुदाय विशेष का झंडा लगाया गया था। इसके बाद काफी बवाल हुआ। तभी एक हिंदु संगठन के नेता अपने कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और झंडे को मंदिर से उतार कर जला दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने झंडा लगाने वाले और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। दोनों ने जादू टोना को लेकर ऐसा किया था। वहीं, झंडा जलाकर माहौल खराब करने की साजिश के लिए पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया, जिसने झंडा जलाया था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed