फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

दिनदहाड़े सूने घर में सेंधमारी, चार लाख की नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
crime
जम्मू। बाग-ए-बाहु इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर में सेंधमारी कर चार लाख रुपये की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया है। घटना के समय परिवार महामाया मंदिर में माता के दर्शन के लिए गया था। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को बाग-ए-बाहु स्थित कच्चा तालाब इलाके में रहने वाला परिवार मां के दर्शन के लिए मोहमाया मंदिर गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने सूने घर के पिछले दरवाजे को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चार लाख रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के गहनाें पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन

किराना दुकानदार कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित मुश्किल से एक घंटे के लिए घर से मंदिर के लिए गए थे। घर में किराना की दुकान और कमेटी के पैसे जमा किए थे। घर में तीन बेटियां हैं। जमा की गई सालों की पूंजी चोरी हो गई। दिनदहाड़े चोरी होने से क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबे वाली माता के मंदिर की सुरक्षा चाक चौबंद है। इसके बावजूद भी चोरों ने इसी इलाके के घर में दिनदहाड़े सेंध लगाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर सबूत जुटाए। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed