फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

विरोध के बीच एक बजे छन्नी में हुआ मजदूर का संस्कार

विज्ञापन
crime
जम्मू। भारी विरोध के रविवार को दोपहर एक बजे छन्नी स्थित सैनिक कॉलोनी के श्मशानघाट में मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में प्रवासी मौजूद रहे, जो काफी समय तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट 12 घंटे में देने और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस की ओर से दिए गए उचित जांच के आश्वासन के बाद ही आक्रोशित शांत हुए। बाद में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सनद रहे कि प्रवासी मजदूर सोखी लाल निवासी छत्तरपुर (मध्यप्रदेश) मौजूदा समय में छन्नी स्थित सैनिक कालोनी की झुग्गी में परिवार सहित रहता था। शुक्रवार को दिन में बिजली की तार को लेकर हुए झगड़े व मारपीट के बाद वह घर जाकर सो गया था, जिसके बाद रात 11 बजे के करीब मृत मिला था। दूसरे दिन शनिवार को परिवार सहित पड़ोसियों ने हाईवे जाम मामले की जांच करने की मांग उठाई थी। साथ ही पिटाई के चलते मौत होने की बात कही थी। वहीं, आरोपी को पकड़ने व उचित कार्रवाई की मांग उठाई थी। बाद में डॉक्टरों की गठित टीम ने पोस्टमार्टम किया था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही श्मशानघाट में लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रवासी लोगों ने खूब हंगामा किया। शव न जलाने पर अड़े रहे। लोगों ने कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो फिर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस पर भी निष्पक्ष जांच न करने और आरोपी को बचाने के आरोप लगाए। हंगामा एक बजे तक चलता रहा। हालांकि एंबुलेंस से शव को सुबह साढ़े 11 बजे श्मशामनघाट पहुंचा दिया गया था। लोगों ने कहा श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है। एक बजे के बाद पुलिस ने प्रवासी लोगों को समझा और बोर्ड और डाक्टर की रिपोर्ट आने का इंतजार किया। लोगों को स्पष्ट किया गया कि रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके बाद लोग सहमत हुए और अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से आए एक युवक को पीटने का प्रयास
दूसरे पक्ष से आए एक युवक ने जैसे ही कहा कि अब जो होना है हो गया है, क्या करना। इस पर प्रवासी भड़क गए। युवक को पकड़ कर पीटने लगे। पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया।
श्मशानघाट के बाहर-अंदर रहा पुलिस का पहरा
श्मशानघाट के बाहर और अंदर पुलिस का पहरा रहा। ज्यादा संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दोपहर एक बजे तक तक तनातनी का माहौल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed