फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

विज्ञापन
crime
जम्मू। जलशक्ति विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। आरोपियों में बारामूला निवासी दमकल कर्मी अरशद हुसैन भट्ट, जलशक्ति विभाग का डेली वेजर मुश्ताक अमित निवासी हंदबाड़ा, स्वरूप लाल निवासी राजीव कॉलोनी (बाड़ी ब्राह्मणा) और पवन कुमार निवासी लास्ट मोड़ जम्मू शामिल हैं। इनके खिलाफ 2013 में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

तालाब तिल्लो (जम्मू) निवासी नवीन रैना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पवन कुमार ने जलशक्ति विभाग में नौकरी देने का झांसा दिया। इसकी एवज में तीन लाख रुपये की मांग की। वहीं, बताया कि हर माह 13 हजार रुपये मिलेंगे। वह उसे विभाग के बीसी रोड स्थित कार्यालय भी ले गया, जहां उसकी मुलाकात स्वरूप लाल से करवाई। पीड़ित को ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया। कुछ माह उसे पांच हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से दिए गए। पैसे कम मिलने पर पीड़ित ने नौकरी नहीं करने से इन्कार कर दिया। इस पर स्वरूप ने सिर्फ 50 हजार रुपये वापस किए। अपराध शाखा ने मामले की जांच में उक्त आरोपियों को दोषी पाया। अन्य आरोपी भी साजिश में शामिल पाए गए। इसके बाद अब आरोप पत्र दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed