फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जघन्य अपराध से खाकी को दागदार कर रहे कई पुलिस कर्मी

विज्ञापन
crime
जम्मू। पुलिस कर्मियों की अपराधियों से सांठगांठ और जघन्य अपराध विभाग और जनता के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। वहीं, कुछ पुलिस कर्मी आपा खोकर खाकी को दागदार कर रहे हैं। साथ ही कर्मियों को हथियार देकर घर भेजना भी महंगा साबित हो रहा है। खासकर सरकारी अफसरों के साथ पीएसओ के तौर पर तैनात होने वाले कर्मी अपनी सहनशक्ति खो रहे हैं। नौ माह की बात करें तो प्रदेश पुलिस के चार पुलिस कर्मियों ने आठ लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस कर्मी वर्दी का रौब दिखाकर या फिर इसकी आढ़ में गलत गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, जोकि चिंता का सबब है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस साल अब तक 4 हत्याकांड को पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया है। सबसे अहम बात यह है कि इस साल के सबसे बड़े हत्याकांड ही पुलिसकर्मियों ने किए हैं। पुलिसकर्मी अपने अधिकारिक हथियारों का गलत इस्तेमाल करके वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नौ माह में जम्मू में तीन और कठुआ में एक हत्याकांड को पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

इन वातदात को दिया अंजाम
नौ मार्च: फलाएं मंडाल में पुलिस कर्मी राजेंद्र कुमार ने अपने ससुराल में घुसकर पत्नी, सास और ससुर की हत्या की थी।
11 अगस्त: कठुआ जिला पुलिस लाइन में एक पुलिस कांस्टेबल की अन्य कर्मी ने एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी।
21 अगस्त: जम्मू के संजय नगर में पुलिस कांस्टेबल पोपिंदर सिंह ने तेजधार हथियारों से अपनी बेटी के ससुराल में घुसकर दामाद और उसकी मां की हत्या की थी।
5 अक्तूबर: अरनिया के चक हरनी में पुलिस कांस्टेबल ने विवाद में दो युवकों की हत्या की थी। इसमें एके-47 गन का इस्तेमाल किया गया।
अन्य मामलों में भी शामिल हो रहे
खाकी की आड़ में कुछ अन्य अपराधों में भी शामिल हो रहे हैं। इसमें नशा तस्करी से लेकर आतंकियों का साथ देना तक शामिल है। जम्मू के फलाएं मंडाल में ड्रोन से हथियार भेजने के मामले में और कठुआ में एक पुलिस कर्मी हेरोइन बेचता हुआ पकड़ा गया। इसके पहले भी कई बार पुलिस कर्मी हेरोइन और अन्य नशा तस्करी में संलिप्त मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed