फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
crime
जम्मू। सतवारी थाना क्षेत्र के चक भगत गांव में मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। उसे गंभीर रूप से घायल होने पर जीएमसी में दाखिल कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव में किसी बात को लेकर हुई मारपीट में रेहान अली (35) गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे परिवार वाले लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन वीरवार को उसने दम तोड़ दिया। सतवारी थाने से बताया गया कि फिलहाल इस तरह की कोई सूचना नहीं है। वहीं, रायपुर सतवारी में मारपीट में घायल पति-पत्नी लाडी सिंह व पूजा को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। इसी तरह बाड़ी ब्राह्मणा के छन्नी में हुई मारपीट में घायल शुभम को भी जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जम्मू। नई बस्ती में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। विशाल भट्टी (32) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। मलिक मार्केट के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव जीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं त्रिकुटा नगर में कार की टक्कर से घायल मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी राजवीर सिंह व मधु देवी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के साथ दो गिरफ्तार
जम्मू। पुलिस ने वीरवार को 240 ग्राम चरस व 12 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पीरमिट्ठा पुलिस ने जेडीए पार्किंग के पास बारामुला जिले के बोनियार निवासी शाहिद खान को गिरफ्तार किया। वह कार से गुज्जर नगर की ओर से हरि सिंह पार्क की तरफ जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 240 ग्राम चरस बरामद किया गया। इसी तरह बख्शी नगर पुलिस ने महेशपुरा चौक से एक व्यक्ति को 12 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। उसकी पहचान कृष्णा नगर के राहुल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed