{"_id":"5f4428468ebc3e3cb6541501","slug":"crime-jammu-city-news-jmu21718229","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल के मासूम का गला काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल के मासूम का गला काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्रिकुटा नगर क्षेत्र में एक पांच साल के मासूम बच्चे का काला जादू के नाम पर सिर और गले को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है। बच्चे को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो ऑपरेशन के बाद भी यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने काला जादू के लिए वारदात से इनकार किया है।
पांच साल का शक्ति कुमार उर्फ ननू अपने पिता जय प्रकाश निवासी बिहार के साथ त्रिकुटा नगर में बनी झुग्गी में रहता है। रविवार सुबह 6 बजे ननू अपनी झुग्गी से बाहर निकला। यहां उसे पास की झुग्गी में रहने वाले 20 वर्षीय अनिल ने घेर लिया और छुरे से गले और सिर पर चार वार कर दिए। सिर और गले की नसें कटने से बच्चा चीख कर नीचे गिर पड़ा। चीख सुनकर मां बाप बाहर निकले तो बच्चा खून से लथपथ तड़प रहा था। यह देखकर मां बाप भी चीखने चिल्लाने लगे। आसपास की झुग्गियों से दूसरे लोग भी आ गए। बच्चे को तुंरत अस्पताल ले जाया गया। इस बीच लोगों ने आरोपी को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया गया।
---
क्या है मारने की वजह
मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी ने काला जादू के लिए ऐसा किया है। कुछ का कहना है कि बच्चे के यौन शोषण की कोशिश की गई। इसलिए आरोपी ने उसे मारने की कोशिश की, जबकि त्रिकुटा नगर के एसएचओ दीपक पठानिया का कहना है कि अभी बच्चा और उसके मां बाप बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। आरोपी भी कुछ नहीं बता रहा। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।