फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

अखनूर थाने के एसएचओ पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
crime
जम्मू। अखनूर पुलिस थाने के एसएचओ प्रदीप कुमार पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। कोर्ट में इस मामले की शिकायत दायर की गई है। शिकायत के बाद मुंसिफ कोर्ट जम्मू प्रीत ग्रोवर ने एसपी रूरल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में बताया कि कुलदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी सुंगल अखनूर के साथ उनका जमीनी विवाद है। कुलदीप ने अपने दोस्त दीपक के साथ मिलकर उनकी जमीन पर अवैध निर्माण किया। इनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो कुलदीप ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और बदसलूकी की। पीड़ित पक्ष ने इसकी जानकारी एसएचओ अखनूर प्रदीप कुमार को उनके फोन पर देने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था। दो दिन के बाद देर रात एसएचओ उनके घर पर आ गए, घर में बेटी के साथ महिला अकेली थी। आरोप है कि एसएचओ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जज ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि जो भी आरोपी पाया गया, उस पर कार्रवाई की जाएगी। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed