फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

कब्जा हटाने गए नगर निगम अधिकारियों को भीड़ ने घेरा, कार्रवाई किए बगैर लौटी टीम

विज्ञापन
crime
जम्मू। कच्ची छावनी में अवैध कब्जे हटाने गई नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने घेराव किया, माहौल बिगड़ता देख टीम को बैरंग लौटना पड़ा। जैसे ही नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों का विरोध करते हुए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। एमसी के के अनुसार कच्ची छावनी में भवन निर्माण के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई है। निगम की ओर से पहले भी कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन इनका कोई जवाब नहीं आया। शनिवार को नगर निगम की टीम खुद कार्रवाई करने पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान भीड़ जमा हो गई और लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे। पहले टीम के सदस्यों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। बाद में माहौल बिगड़ता देख टीम वापस कार्यालय में लौट आई। अब नगर निगम फिर से पुलिस बल के साथ कच्ची छावनी में कार्रवाई को अंजाम देगी।
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। लोगों ने हंगामा कर नगर निगम की कार्रवाई को रोका है। भवन निर्माण के लिए एनओसी नहीं ली गई है। इस पर टीम कार्रवाई करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश गुप्ता, चीफ इंफोर्समेंट अफसर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed