फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,froud,jammu news

दोस्त से पार्टनरशिप कर खोला कारोबार मुनाफे के 80 लाख डकार गया आरोप

विज्ञापन
crime,froud,jammu news
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने धोखाधड़ी पर एक आरोपी पर मामला दर्ज किया है। प्रतापगढ़ (जम्मू) के रहने वाले रणवीर शर्मा ने दोस्त चमन लाल कंगोत्रा के साथ मिलकर कारोबार खोला और एयरटेल कंपनी से करार किया। कंपनी से पैसे इन दोनों के संयुक्त खाते में आने थे, लेकिन रणवीर ने पैसे अपने निजी खाते में ट्रांसफर करवा लिए और करीब 80 लाख रुपये मुनाफे के डकार गया।
विज्ञापन

चमन ने शिकायत दी कि दोनों ने पार्टनरशिप कर एयरटेल के साथ कारोबार करने की योजना बनाई। आरोपी पहले से ही कंपनी के साथ पंजीकृत था और ओएफसी के लिए ठेका ले रखा था। एग्रीमेंट के हिसाब से चमन ने रणवीर के साथ कारोबार में पैसा लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कारोबार के दौरान रणवीर ने कहा कि पहले लोन चुकाएंगे और बाद में मुनाफे का बंटवारा किया जाएगा। लेकिन आरोपी मुनाफे को अपने निजी खाते में जमा करवाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को जब इसकी जानकारी मिली तो आरोपी ने एकतरफा उसकी सहमति और जानकारी के बिना केनरा बैंक गांधी नगर जम्मू में एक और खाता खुलवाकर अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए उस खाते के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से साझेदारी के कारोबार का लेनदेन जारी रखा और हेराफेरी की। पार्टनरशिप में करीब 80 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। दोनों के बीच इसे लेकर बात हुई और आरोपी ने 32 लाख वापस देने को की बात कहकर एक चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया, क्योंकि आरोपी के खाते में पर्याप्त पैसा नहीं था। शिकायत के बाद आरोप साबित होने पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
----------
चोरी किए चार लाख के 15
मोबाइल समेत शातिर गिरफ्तार
जम्मू। नबाबाद पुलिस ने चोरी के मामले सुलझाते हुए चार लाख रुपये का सामान बरामद किया है। तालाब तिल्लो में बीके ट्रेडर ने शिकायत दी थी कि उनकी दुकान से मोबाइल चोरी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तालाब तिल्लो की खुशविंदर लेन से एक आरोपी को पकड़ा, जिसके पास से चार लाख रुपये के 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए। ब्यूरो
-----
वेयर हाउस से दोपहिया वाहन
चुराने के आरोप में हिरासत में
जम्मू। शहर के वेयर हाउस क्षेत्र से मोटरसाइकिल और अन्य वाहन चुराने के मामले में पुलिस ने त्रिकुटा नगर से दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि इन दोनों ने बाइक चुराई है। कुछ दिन पहले पुलिस ने इनकी एक फोटो भी जारी की थी। यह फोटो सीसीटीवी से ली गई है। तस्वीर से नाबालिगों की पहचान की गई है, जिनको त्रिकुटा नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में पूछताछ चल रही है। ब्यूरो

-------
त्रिकुटा नगर और गांधी नगर
में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज
जम्मू। शहर के बठिंडी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि उसने पहले कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके बाद त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। अब मामले की जांच चल रही है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। उधर, वेयर हाउस पुलिस चौकी में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने कोर्ट में बयान दिए कि उसके प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed