फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,froud,chargesheet, jammu news

खुद को पूर्व निदेशक बता नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, आरोपपत्र दायर

विज्ञापन
crime,froud,chargesheet, jammu news
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। आरोपी इकबाल कृष्ण करिहालू निवासी कर्ण नगर हाल में हाउस नंबर-317 डी भारत नगर, रेहाड़ी कॉलोनी में रह रहा है। आरोपी ने खुद को पूर्व निदेशक बताकर पर्यटन एवं स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठे हैं। शिकायतकर्ता फारूक अहमद ने शिकायत दी थी कि चिकित्सा सहायक के पद के लिए उसके भाई का नाम मेरिट सूची में था। आरोपी ने उससे संपर्क किया और बताया कि वह एक सेवानिवृत्त निदेशक है।
विज्ञापन

यह भी कहा कि उनकी अधिकारियों और मंत्रियों के साथ अच्छी बातचीत है, जिससे वह पर्यटन विभाग या स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिला सकता है। आवेदक आरोपी के झांसे में आ गया और अप्रैल में जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा टोप के अपने बैंक खाते से आरोपी के खाते में राशि जमा करवा दी। इसके अलावा उसे नकद भुगतान भी किया गया। नौकरी न मिलने पर आरोपी इकबाल पर पैसे वापस करने का दबाव बनाया गया तो उसने फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब शिकायतकर्ता संबंधित विभाग में शामिल होने के लिए गया तो उसे पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर छानबीन में आरोप सही पाए। अब सुबूतों के आधार पर अदालत में चार्जशीट पेश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed