{"_id":"60db86738ebc3e09c65d0e22","slug":"crime-fraud-jammu-news-jammu-city-news-jmu23842030","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू निवासी व्यक्ति ने 36 बार में ट्रांसफर किए पैसे, आरोपी के तीन बैंकों में खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू निवासी व्यक्ति ने 36 बार में ट्रांसफर किए पैसे, आरोपी के तीन बैंकों में खाते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पेंशन की गाढ़ी कमाई की ठगी मामले में साइबर पुलिस ने एक महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। उसने जम्मू निवासी एक व्यक्ति को कनाडियन पेंशन फंड में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने का झांसा देकर 34 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर पुलिस ने शिकायत के बाद जांच में महिला की लोकेशन खोजकर उसे मंगलवार को धर दबोचा।
साइबर पुलिस के अनुसार 20 फरवरी को तालाब तिल्लो निवासी इंद्र पाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अज्ञात ठगों का शिकार हुआ है। उसे कनाडियन पेंशन फंड की यूनिट खरीदने के लिए तैयार किया गया। यह झांसा दिया गया कि उससे अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस पर वह झांसे में आ गया। उसने 36 बार में 34 लाख रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए। जांच के दौरान आरोपी महिला सहनेवाल लुधियाना निवासी दलजीत कौर की शिनाख्त करने में पुलिस टीम सफल रही। उसके यस बैंक, कोटक तथा बैंक ऑफ इंडिया में तीन खाते हैं जिसमें पीड़ित के 24 लाख रुपये क्रेडिट हुए। महिला की लोकेशन का पता लगाने के बाद डिप्टी एसपी प्रियंका के निर्देशन में इंस्पेक्टर विक्रम शर्मा की टीम ने उसे सहनेवाल से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल, सिम, आठ बैंक पासबुक, दो एटीएम कार्ड बरामद किए गए। महिला ने 1980 में ग्रेजुएशन किया है। उसे कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद साइबर पुलिस स्टेशन लाया गया। एसपी नरेश सिंह ने धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी के साथ बैंक ओटीपी, यूपीआई पिन आदि शेयर न करने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ऑफर के झांसे में आने की सलाह दी है।