फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime branch bursted scam in ett colleges

ईटीटी कालेजों में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पढ़ें खबर

Sun, 12 Jul 2015 10:02 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
crime branch bursted scam in ett colleges

क्राइम ब्रांच ने ईटीटी कालेज मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सैकड़ों विद्यार्थियों को बिना कालेज आए सर्टिफिकेट देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की। कठुआ कैलोप ईटीटी कालेज के प्रमोटर मुनीश सूरी और लखनपुर विवेकानंद इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग के चेयरमैन सुदर्शन गुप्ता दोनों को गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2013 में 420, 468, 471, 120 बी के तहत इन लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। राज्य शिक्षा बोर्ड के संयुक्त सचिव द्वारा की गई जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान बताया गया कि ईटीटी कालेजों के नाम पर बड़े स्तर पर घोटाले किए गए हैं।
विज्ञापन


कालेजों में बिना क्लास अटेंड किए, बिना किसी होस्टल सुविधा, बिना किसी पंजीकरण के प्रत्येक विद्यार्थी से 45 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक लिए गए।

1134 छात्रों दिए गए सर्टिफिकेट

crime branch bursted scam in ett colleges

कालेजों ने बोर्ड के सहयोग से इस घोटाले को अंजाम दिया। जांच में यह भी बताया कि कई कालेजों को चलाने की अनुमति दी गई, जिन्होंने एक भी औपचारिकता पूरी नहीं की। बोर्ड ने ऐसे कई कालेजों को चलाने की अनुमित दे दी।

किसी भी संस्थान को व्यापक इंस्पेक्शन के बाद जाकर अनुमति दी जाती है, लेकिन बोर्ड की मदद से कालेजों को ऐसे ही अनुमित दे दी गई है। दाखिलों की प्रक्रिया बड़े माफिया की ओर से बोर्ड की मदद से चलाई गई है।

जांच में बताया गया है कि कैलोप कालेज में 651 और विवेकानंद कालेज में 483 विद्यार्थियों को बिना किसी रिकार्ड और क्लास अटेंड किए सर्टिफिकेट दिए गए। क्राइम बांच का मानना है कि कई और कालेजों के भी नाम सामने आ सकते हैं। बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed