फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,attack,samba news

सुंगल लोअर पंचायत के सरपंच पर हमला, ग्रामीणों ने हमलावरों की बाइक तोड़ी

विज्ञापन
crime,attack,samba news
अखनूर। सुंगल लोअर पंचायत के सरपंच अश्वनी शर्मा पर शनिवार रात दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनके हाथ और बाजू पर चोटें लगी हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने एक बाइक को अपने कब्जे में लेकर तोड़ दिया, लेकिन आरोपी हमले के बाद फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरपंच अश्वनी शर्मा शनिवार रात को घर के पास ही अपनी कार को पार्क कर रहे थे। इस दौरान दो बाइकों पर सवार पांच युवकों से उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवकों ने सरपंच पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भागते हुए हमलावरों को रोकते हुए उनकी एक बाइक को तोड़ दिया, लेकिन हमलावर भागने में कामयाब हो गए। घायल सरपंच का उपजिला अस्पताल में उपचार करवाया गया, उनके हाथ और बाजू में चोटें आई हैं। सरपंच ने अखनूर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि जब से क्षेत्र में नशे के खिलाफ आवाज उठाई है, तब से उन पर हमले की आशंका थी। दो युवक पंचायत के ही बताए जा रहे हैं, लेकिन उनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed